मुंबई : खेल संवाददाता
India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced.The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026.
बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है।
तिलक वर्मा टीम के कप्तान होंगे। जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे। इस सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में जून में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा लेगी। इसके अलावा भारत ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच भी खेलेगा जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। सेफद गेंद की सीरीज के मुकाबले दांबुला में होंगे, जबकि लाल गेंद वाले मुकाबलों की मेजबानी गॉल करेगा।
India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced
https://x.com/BCCI/status/2054876316487536645
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ये त्रिकोणीय सीरीज आईपीएल 2026 के बाद खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला नौ जून को भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेला जाएगा.
भारत का दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। तीनों ही टीमें कुल चार-चार मुकाबले खेलेगी और जो दो टीमें सबसे ज्यादा मैच जीतेंगी उनके बीच 21 जून को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा।

