बिहार :मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, निशान्त कुमार, नीतीश मिश्रा बने मंत्री

Bihar Cabinet Expansion

पटना : विशेष संवाददाता

Bihar Cabinet Expansion : The cabinet expansion in Bihar was crucial as Nitish Kumar’s son Nishant Kumar was inducted in the government. Along with him 31 leaders, were sworn in as ministers in the state cabinet.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। बिहार सरकार में 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिनों के बाद उनकी कैबिनेट का विस्तार हुआ है।

ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ,मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद , रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

मंत्री बनने वाले नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश अभी किसी भी संदन में सदस्य नहीं हैं।

बता दें कि पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने. बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

पूर्व मंत्री मंगल पांडेय , आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।

कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 15, जेडीयू के 13, लोजपा रामविलास के दो, हम और आरएलएम के एक-एक नेता ने मंत्रीपद की शपथ ली। देखिए सूची-

भाजपा
1.राम कृपाल यादव – OBC
2.केदार गुप्ता – कानू/ EBC
3.नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण
4. मिथिलेश तिवारी – ब्राह्मण
5. रमा निषाद – EBC / मल्लाह
6. विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार
7. दिलीप जायसवाल – EBC
8. प्रमोद चंद्रवंशी – EBC
9. लखेन्द्र पासवान – दलित
10. संजय टाइगर- राजपूत
11. इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
12. नंद किशोर राम- दलित
13. रामचंद्र प्रसाद – वैश्य/ OBC
14. अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह- राजपूत

जदयू
1. निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
2. श्रवण कुमार – कुर्मी/ OBC
3. अशोक चौधरी- दलित
4. लेसी सिंह- राजपूत
5. मदन सहनी- मल्लाह/ EBC
6. सुनील कुमार- दलित
7. जमा खान- अल्पसंख्यक
8. भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
9. शीला मंडल- धानुक / EBC
10. दामोदर राउत – धानुक/ EBC
11. बुलो मंडल- गंगोता/ EBC
12. रत्नेश सदा- दलित
13. श्वेता गुप्ता- बनिया

लोजपा (आर)
1. संजय पासवान- दलित
2. संजय सिंह – राजपूत

हम-से
1. संतोष मांझी- दलित

रालोमो
दीपक प्रकाश – कुशवाहा

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *