Lok Janshakti Party (Ram Vilas) chief Chirag Paswan announced a revamped national executive and team on August 26, 2026, appointing Surendra Vivek as the new Bihar State President.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन को राज्यों से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। अगले साल देश के आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी के जरिए विभिन्न राज्यों में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की तैयारी है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय संगठन के साथ-साथ बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सांसदों, विधायकों और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन में विभिन्न प्रकोष्ठों और राज्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए पार्टी ने अपनी सांगठनिक संरचना को विस्तार दिया है। ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और एडवोकेट सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मणिशंकर पांडेय, मो. शमीम एम हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर आसिम खान, डॉ. सत्यानंद शर्मा और कमला कुमारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अब्दुल खालिक राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पद पर बने रहेंगे. सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नयी टीम में मिथिलेश कुमार सिंह, विधायक राजू तिवारी, सांसद वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, केपी चौधरी, वीरेंद्र विधुरी, डॉ. सुखातो ए सेमा, धीरेंद्र कुमार मुन्ना, विधान पार्षद अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी विद्याधरन को राष्ट्रीय प्रधान सचिव बनाया गया है। रीमा जॉर्ज, एस रिचार्ड हम्से, केबी भारती, पीएच रामचंद्रन, मो. अबरार, हाजी नुरुल्ला, कुलदीप चौहान और सूरज कुमार बरहरिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। प्रणब कुमार को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और चंद्रप्रभा भाटिया को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अस्थायी प्रभार अब्दुल खालिक को दिया गया है। राजेश पासवान को जेएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
लीगल सेल की जिम्मेदारी एडवोकेट सुशील कुमार को, किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी धर्मेंद्र मिश्रा को और छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सांसद शांभवी चौधरी को दी गई है. व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, जबकि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्रा बनाए गए हैं. नितेश कुमार सिंह को सोशल मीडिया कन्वेनर और अमित कुमार को संयुक्त सोशल मीडिया कन्वेनर बनाया गया है।
सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, हटाए गए राजू तिवारी
लोजपा (आर) ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र विवेक को सौंपी है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में जी नागेंद्रन, आंध्रप्रदेश में सत्यानारायणा चंदोलू को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है. असम में अहमद अली अयूब, छत्तीसगढ़ में शरतचंद्र पांडेय, गुजरात में आशीष कुमार पटेल और हरियाणा में प्रवीण सब्बरवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन चौहान को हिमाचल प्रदेश, रफीक मलिक को जम्मू-कश्मीर, जनार्दन पासवान को झारखंड, एमएस जगन्ना को कर्नाटक, अरुण केवी को केरल, खोइरम दीपू सिंह को मणिपुर, जितेंद्र कुमार गुप्ता को ओडिशा और अमर सिंह मेहमी को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान में प्रह्लाद सिंह पलदी, तमिलनाडु में के मारण और तेलंगाना में विकास कोम्मीनेनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. मध्य प्रदेश का अस्थायी प्रभार अब्दुल खालिक को दिया गया है।
पश्चिमी यूपी – पवन कुमार वर्मा और मध्य यूपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव पासी को दी गई
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश को अलग-अलग जोन में बांटकर संगठन की जिम्मेदारी तय की है. पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी राजीव पासी, पश्चिमी यूपी की पवन कुमार वर्मा और मध्य यूपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव पासी को दी गई है. बुंदेलखंड की जिम्मेदारी प्रमोद मणि तिवारी को सौंपी गई है.
उत्तराखंड में विशाल सिंह ठाकुर, विदर्भ में सतीश विनोद लोनारे, पश्चिम बंगाल में रफीक अली एसके, लक्षद्वीप में अमजद, नागालैंड में विलोटो पुखाटो, पुडुचेरी में एमडी उमासूदन और अरुणाचल प्रदेश में रीबा पांगिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
इसके साथ ही लोजपा (आर) ने 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, विधायक राजू तिवारी, अजय कुमार पांडेय, विधायक मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, एडवोकेट रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन और प्रणव कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
दिल्ली : डॉ. निशा सिंह
#NDAalliance #LJP #ChiragPaswan #BreakingNews #BiharPolitics


