पटना : विशेष संवाददाता
JDU reshuffles national team, no party post for Nitish Kumar’s son Nishant.
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार अब संगठन के विस्तार और मजबूती पर भी फोकस कर रहे हैं। दिल्ली शिफ्ट नहीं हुए हैं, पटना में रहकर एक्टिव नजर आ रहे हैं।
नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें 24 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे और 2028 तक पार्टी की कमान संभालेंगे। संजय कुमार झा को फिर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें नीतीश के बेटे निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है। निशांत कुमार संगठन में फिलहाल कोई पद नहीं दिया गया। वह सरकार में भी शामिल नहीं हुए हैं। जहानाबाद के पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीष वर्मा फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये हैं।

राष्ट्रीय टीम में 24 नेताओं को रखा गया है। 12 नेताओं जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव को बनाया गया। इसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी का नाम शामिल है। रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी है।

