पटना : डॉ निशा सिंह/ नन्द किशोर सिंह
बिहार के नए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान सभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया है । खास बात यह कि विपक्ष ने भी फ्लोर टेस्ट का विरोध नहीं किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों के पास पर्याप्त संख्या नहीं है। इसीलिए हमलोग विरोध नहीं करेंगे। इसके बाद 243 विधायकों के समर्थन से सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट पास कर गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट के बाद लोकभवन में राज्यपाल से मिले।
15 अप्रैल 2026 को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी आज (24 अप्रैल) विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया है। राज्य के इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री के रूप में सदन का नेतृत्व कर रहा है। सत्ता पक्ष के पास प्रचंड बहुमत है। एनडीए के पास बहुमत है. सम्राट चौधरी के पास BJP, JDU, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, हम और RLM के 201 विधायकों का समर्थन है.
बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट में पास होना ही था । गठबंधन में बीजेपी के 88, जदयू के 85 और लोजपा (रामविलास) के 19 विधायकों और हम-एलजेपी मिलाकर एनडीए के पास कुल 201 सदस्यों का समर्थन है। हालांकि, नितिन नवीन के इस्तीफे से संख्या 202 से घटकर 201 हुई है, लेकिन फिर भी यह 122 के जादुई आंकड़े से बहुत आगे है। प्रचंड बहुमत के कारण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए विश्वास मत हासिल करना महज औपचारिकता मात्र था ।
बिहार में एनडीए पास प्रचंड बहुमत
वर्तमान में 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट खाली होने के कारण प्रभावी संख्या 242 है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जीत के लिए 122 के जादुई आंकड़े की जरूरत है, जबकि उनके पास 201 विधायकों का प्रचंड समर्थन हासिल है।
बीजेपी- 88, जदयू- 85, लोजपा (रामविलास)- 19, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 4
कुल- 201
बिहार में महागठबंधन के पास मात्र 35 विधायक
इस बार 35 विधायकों वाले सिमटे हुए महागठबंधन के सामने अपने साथियों को पाला बदलने से रोकना सबसे बड़ी चुनौती है।
राजद- 25, कांग्रेस- 6, सीपीआई एमएल- 2, सीपीआई एम- 1, आईआईपी- 1
कुल- 35
सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुझे लालू यादव ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए थे। अगर लालू यादव ने मुझ पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसीलिए कोई किसी पाठशाला से नहीं निकलता है। पूरा एनडीए एक है।

