Women’s T20 U19 WorldCup 2027 Schedule: ICC ने आज बुधवार को 2027 अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है। इस बार कुल 16 टीमें खेलेंगी।अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा संस्करण अगले साल 21 जनवरी से 6 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में किया जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह इस प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण होगा। पहली बार 2023 में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में चार ग्रुप्स में बंटी 16 टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों देशों के चार मैदानों पर कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे।
बांग्लादेश और नेपाल संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। इस बार टीम इंडिया और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में है। .
जानिए क्या है 2027 अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल
https://x.com/ICC/status/2112803456633466944
पिछली बार का चैम्पियन भारतीय अंडर-19 महिला टीम अपने खिताब को बचाने उतरेगी, जिनका पहला मैच 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के साथ है। टीम इंडिया ग्रुप ‘ए’ में शामिल है, जिसमें अन्य 3 टीम आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल है. पाकिस्तान ग्रुप बी में है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और सामोआ है।
ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और यूएई है. ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड है. 21 जनवरी को पहले दिन 8 टीमें (4 मैच) खेलेंगी।
सेमीफाइनल मुकाबले चार फरवरी और फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा
ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दौर में जगह बनाने वाली टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स में क्वालिफाई करने वाली टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। इन दोनों ग्रुप्स से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले चार फरवरी को चट्टोग्राम के मतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के लिए पांच फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। टूर्नामेंट का फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल के लिए सात फरवरी को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है।
कब और किस प्लेटफार्म पर देखेंगें ?
दोपहर के मैच: टूर्नामेंट का फाइनल मैच बांग्लादेश के समयानुसार दोपहर 13:30 बजे (यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज के अन्य मुकाबले भी सुबह और दोपहर के स्लॉट में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और दोपहर 1:00/1:30 बजे के आस-पास आयोजित किए जाएंगे।टीवी टेलीकास्ट (TV Channel): भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर किए जाने की उम्मीद है।






