कांग्रेस ने बुक किया दिल्ली का रामलीला मैदान, 25 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच होगा धरना प्रदर्शन

congress booked ramlila ground for protest on October 25 to November 3, 2026

दिल्ली : केंद्र सरकार के द्वारा जंतर मंतर की जगह धरना प्रदर्शन के लिए आवंटन किये गए ऐतिहासिक रामलीला मैदान अब धरना प्रदर्शन का केंद्र बनने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अब यहाँ पर प्रोटेस्ट शुरू करने का एलान किया है। राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक बुक किया है। कांग्रेस पार्टी इस अवधि के दौरान 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा या प्रदर्शन करेगी।

congress booked ramlila ground for protest on October 25 to November 3, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने इस साल 20 जून से 25 जुलाई तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा मामले पर विपक्ष लगातार जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रही थी। भीड़ ज्यादा होने से लॉ एंड आर्डर की समस्या बढ़ रही थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक धरना प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डी-नोटिफाइड) दिया है। इसकी जगह अब तीन नए स्थानों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। पहला रामलीला मैदान ,दूसरा बुराड़ी ग्राउंड (उत्तर दिल्ली – जंतर-मंतर से लगभग 21 किमी दूर) और तीसरा सीबीडी ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली – जंतर-मंतर से लगभग 12 से 13 किमी दूर है।

जंतर मंतर पर पिछले 33 वर्षों से चली आ रही इस जगह की ‘प्रोटेस्ट साइट’ अब पुरानी बात हो गयी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को भी आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डिनोटिफ़ाई) दिया है। इसके विकल्प के तौर पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को तय किया गया है। जंतर-मंतर से पहले दिल्ली में प्रमुख विरोध प्रदर्शन स्थल बोट क्लब (Boat Club) लॉन्स था। यह इंडिया गेट और राजपथ (अब कर्तव्य पथ) के पास स्थित था। यहां होने वाले प्रदर्शन सीधे संसद भवन और नॉर्थ/साउथ ब्लॉक (सरकार के मुख्य कार्यालयों) के सामने दिखाई देते थे। अक्टूबर 1988 में किसान नेता महेंद्र सिंह टिक़ायत के नेतृत्व में करीब 5 लाख किसानों और ट्रैक्टरों के बोट क्लब पर डेरा डालने के बाद सरकार व प्रशासन को भारी सुरक्षा व ट्रैफिक की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद, 1992-1993 में बोट क्लब पर रैलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई और प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र जंतर-मंतर रोड को बना दिया गया।

दिल्ली : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *