Deputy CM Vijay Kumar Choudhary launches portal for Global Convention on Transforming Bihar 2027 in Patna.The convention will be held at the Samrat Ashok Convention in Patna.
पटना :12-13 जनवरी 2027 को पटना में ‘ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार-2027’ आयोजित होगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा Global Convention on Transforming Bihar 2027 के पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले वैश्विक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु बिहार फाउंडेशन, Institute for Human Development (IHD) एवं नालंदा विश्वविद्यालय के बीच साझेदारी एवं सहयोग का स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार की विकास यात्रा को नई गति देने और 2047 तक विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करने देश-विदेश के करीब 1500 विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।इसमें शिक्षाविद्, उद्योगपति, नीति निर्माता, शोधकर्ता व प्रवासी बिहारी शामिल होंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में उद्योग, निवेश, रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और शहरीकरण समेत विकास के विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा।
https://x.com/kundan_ias/status/2072580256826044749/photo/1
2007 में रिसर्जेंट बिहार और 2012 में चेंजिंग बिहार की थीम पर सम्मेलन आयोजित हुआ था। अब ट्रांसफार्मिंग बिहार की थीम के साथ तीसरा सम्मेलन हो रहा है।इसका उद्देश्य राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के साथ भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप ठोस रणनीति तैयार करना है। उद्योग विभाग के सचिव सह बिहार फाउंडेशन के सीईओ कुंदन कुमार, इंस्टीट्यूट आफ ह्यूमन डेवलपमेंट के निदेशक प्रो. अलख एन शर्मा ने पटना में ‘ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार-2027’ सबमिट की जानकारी दी। कुंदन कुमार ने बताया कि सम्मेलन उद्योग जगत और अकादमिक क्षेत्र को साझा मंच उपलब्ध कराएगा। आयोजन बिहार फाउंडेशन और इंस्टीट्यूट फार ह्यूमन डेवलपमेंट की ओर से नालंदा विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।
मुख्य सम्मेलन से पहले 10 और 11 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फोरम भी आयोजित होगा। इसमें तीन प्रमुख क्षेत्रों औद्योगिकीकरण को गति देने, सतत शहरीकरण तथा शिक्षा एवं कौशल विकास को मजबूत करने के साथ निवेश के नए अवसर, स्टार्टअप, युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी।सम्मेलन के निदेशक प्रो. अलख एन. शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के विकास के लिए व्यावहारिक और नीतिगत सुझाव तैयार करना है।
सम्मेलन के समापन पर बिहार घोषणा-पत्र 2027 और बिहार विजन 2047का नीतिगत मार्ग रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसमें राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को रेखांकित किया जाएगा।






