दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 : 18 सितंबर को वोटिंग, जानिए किसके बीच है टक्कर

DUSU Election 2026

DUSU Election 2026 : Delhi University Students’ Union (DUSU) Election 2026 is scheduled to take place on September 18, 2026, while the counting of votes and declaration of results are scheduled for September 19, 2026.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। दोनों ही स्टूडेंट्स ग्रुप ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से यश डबास का मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच हो रहा है। डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को वोटिंग और मतगणना 19 सितंबर को होगी। 2025 चुनाव में अध्यक्ष पद एबीवीपी ने जीती थी।

जानिए कौन हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार

बीजेपी से संबद्ध स्टूडेंट ग्रुप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष से लेकर संयुक्त सचिव तक हर पोस्ट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार यश डबास और इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। सचिव पद पर विद्यार्थी परिषद की तरफ से रिया छाबड़ी चुनाव मैदान में हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह चुनाव लड़ेंगे। छात्र संगठन ने शुक्रवार को इन उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की है।

NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी डूसू चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा का नाम घोषित किया गया। वाइस प्रेजिडेंट के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर गोपाल चौधरी को कैंडिडेट बनाया गया है। एनएसयूआई ने शुक्रवार को इनके नाम घोषित किए गए।

जानिए DUSU चुनाव 2025 का रिजल्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में ABVP ने चार में से तीन पदों पर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि NSUI को एक पद मिला था। अध्यक्ष : आर्यन मान (ABVP), उपाध्यक्ष : राहुल झांसला (NSUI), सचिव : कुणाल चौधरी (ABVP),संयुक्त सचिव : दीपिका झा (ABVP) .इस चुनाव में लगभग 39.36% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 1.53 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने वोट डाले थे। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने NSUI की उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। इस चुनाव में आर्यन मान को 28841 वोट मिले जबकि , NSUI के जोसलिन को 12645 वोट मिले।

DUSU चुनाव 2024 का रिजल्ट : एनएसयूआई ने हासिल की थी जीत

DUSU चुनाव 2024 में डूसू चुनावों में, कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने सात साल बाद वापसी करते हुए अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्ज़ा जमाया था। आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को उपाध्यक्ष और सचिव पदों से ही संतोष करना पड़ा था। एनएसयूआई के रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद की रेस में एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी। 2017 में रॉकी तुसीद के अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह पहली बार था जब एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद जीता था।

जानिए कौन थे डूसे के पहले अध्यक्ष?

डूसू के पहले निर्वाचित अध्यक्ष गजराज बहादुर नागर थे। वे 1954 में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए और 1955 तक इस पद पर रहे। उन्होंने डीयू से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। छात्र राजनीति में अपने कार्यकाल के बाद, गजराज मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हो गए और 1977 में फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीते। बाद में वे हरियाणा मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बने।

डूसू की पहली महिला अध्यक्ष

अंजू सचदेवा 1989 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर पहली DUSU अध्यक्ष चुनी गईं। अंजू सचदेवा के बाद, कई महिला उम्मीदवार डूसू अध्यक्ष चुनी गईं- मोनिका कक्कड़, शालू मलिक, अलका लांबा, नुपुर शर्मा। 1993 में मोनिका कक्कड़, 1994 में शालू मलिक, 1995 में अलका लांबा डूसू अध्यक्ष बनीं। डूसू की आखिरी महिला अध्यक्ष 2008 में नुपुर शर्मा थीं।

दिल्ली : डॉ. निशा कुमारी

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *