National Film Awards 2026: दिल्ली से बाहर गुजरात में आयोजित होगा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

National Film Awards 2026

National Film Awards 2026: दिल्ली : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 समारोह का आयोजन अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार नई दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। अधिकारियों ने आज सोमवार को बताया कि इस बार समारोह गुजरात के केवडिया में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। 18 जुलाई 2026 को विजेताओं की घोषणा की गई थी।

The 72nd National Film Awards ceremony will be held on September 22, 2026, in Ekta Nagar (formerly Kevadia), Gujarat, marking the first time in its 72-year history that the event moves outside of New Delhi. President Droupadi Murmu will present the awards to the winners.

साल 1954 में पहली बार हुआ था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

वर्ष 1954 में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था और तब से अधिकतर पुरस्कार समारोह इसी स्थल पर हुए हैं। जुलाई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस परंपरा से अलग होंगे।

समारोह स्थल केवड़िया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है और यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से मशहूर यह प्रतिमा 597 फुट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।

आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: ‘श्रीकांत

National Film Awards 2026
National Film Awards 2026

‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को क्रमश: ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अभिनेता एवं फिल्मकार रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है। तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को ‘‘संपूर्ण मनोरंजन वाली’’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों’’ को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

दिल्ली : डॉ. निशा सिंह/शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *