सोनिया गांधी की बायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ भारत में प्रकाशित करने से पेंगुइन इंडिया ने किया इंकार

Sonia Gandhi’s biography "Belonging: A Journey of Love in India'

Sonia Gandhi’s memoir “Belonging: A Journey of Love in India’: Penguin India won’t publish.
Penguin India won’t publish Sonia Gandhi’s memoir ‘Belonging’. Penguin Random House India (PRHI) has reportedly decided not to publish Congress leader Sonia Gandhi’s much-anticipated memoir Belonging: A Journey of Love in India. Belonging: A Journey of Love traces Sonia Gandhi’s journey from post-war Italy to India, her marriage to Rajiv Gandhi and life with the Nehru-Gandhi family.

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को भारत में प्रकाशित करने से मना कर दिया है। पेंगुइन इंडिया ने किताब में कुछ बदलाव करने को कहा था लेकिन लेखक ने मांग ठुकराई दी।

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा Belonging: a Journey of Love (‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’) को लेकर अहम ख़बरें सामने आई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने इसी छापने और प्रकाशित करने से मना कर दिया है। पेंगुइन इंडिया की ओर से कहा गया कि वो भारत में इसे प्रकाशित नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बायोग्राफी की पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ संपादकीय बदलाव और कटौती के लिए कहा था। जिसे लेखिका सोनिया गाँधी ने इसे अस्वीकार कर दिया। सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में इटली में उनके शुरुआती बचपन, राजीव गांधी से उनकी मुलाकात और भारत के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ने की कहानी है। यह किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

नवंबर 2026 में रिलीज होगी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा Belonging: a Journey of Love (‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’) किताब तय समय पर 10 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इसे अमेरिका में पेंगुइन रैंडम हाउस के प्रकाशन विभाग ‘अल्फ्रेड ए. नॉफ’ (Alfred A. Knopf) द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।

क्या है सोनिया गांधी की बायोग्राफी में, जिसको लेकर है विवाद

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में सोनिया गांधी के इटली से भारत आने, राजीव गांधी से उनकी शादी और नेहरू-गांधी परिवार के साथ बिताई गई जिंदगी के सफर को दिखाया गया है। 544 पन्नों की इस आत्मकथा में सोनिया गांधी के युद्धोत्तर इटली के बचपन, राजीव गांधी से प्रेम विवाह, व्यक्तिगत त्रासदियों और भारत में बिताए छह दशकों के राजनीतिक व सामाजिक अनुभवों का वर्णन है। पेंगुइन इंडिया की ओर से कहा गया कि वो भारत में इसे प्रकाशित नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बायोग्राफी की पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ संपादकीय बदलाव और कटौती के लिए कहा था। जिसे लेखिका सोनिया गाँधी ने इसे अस्वीकार कर दिया।

सोनिया गांधी की बायोग्राफी में है मुख्य बातें

सोनिया गांधी के अनुसार यह पुस्तक उनके जीवन में प्यार और वफादारी के धागे को दर्शाती है, जो उन्हें एक साधारण इतालवी लड़की से भारत के राजनीतिक माहौल तक ले आई। बायोग्राफी में सोनिया गांधी का बचपन और शुरुआती जीवन का जिक्र है। इसके साथ ही युद्ध के बाद के इटली के एक छोटे से गांव में बीते उनके सरल बचपन का जिक्र भी है। राजीव गांधी से प्रेम कहानी भी पुस्तक में है। कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी से उनकी मुलाकात और फिर 1968 में भारत आकर उनसे शादी करने का सफर शामिल है। सोनिया गांधी ने निजी त्रासदियां को भी रस्में लिखा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद उनके जीवन में आए भारी उथल-पुथल और व्यक्तिगत नुकसान के बारे में बताया गया है। बायोग्राफी में राजनीति में उनकी अनिच्छा से हुई एंट्री, कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने और प्रधानमंत्री पद के प्रस्ताव को ठुकराने के कारणों का खुलासा किया गया है।

भारत में नया प्रकाशक की इंट्री ?

इसी बीच खबर ये है की भारत में नया प्रकाशक की इंट्री हो रही है। पेंगुइन इंडिया के हटने के बाद, हार्पर कॉलिन्स इंडिया इस किताब को भारत में प्रकाशित और वितरित करने के समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है। हाल ही में ये खबर आई थी कि पेंगुइन इंडिया सोनिया गांधी की बायोग्राफी को छापने जा रहा है। लेकिन अब खबर ये है कि पेंगुइन इंडिया इस बायोग्राफी में कुछ संपादकीय बदलाव चाहता था। जब लेखिका सोनिया गांधी ने कोई भी बदलाव से इनकार किया तो पब्लिशर अब इसके प्रकाशन ने छापने से मना कर दिया है।

जानिए सोनिया गांधी की जिंदगी में कैसा रहा है सफर

राजीव गाँधी से शादी से पहले सोनिया गांधी (एंटोनिया माइनो) इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में भाषा की पढ़ाई कर रही थीं और खर्च चलाने के लिए एक स्थानीय रेस्टोरेंट में पार्ट-टाइम काम करती थीं। उनका जन्म इटली के लूसियाना गांव के एक साधारण रोमन कैथोलिक परिवार में हुआ था। कैम्ब्रिज के एक रेस्टोरेंट में ही उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जो वहां पढ़ाई कर रहे थे। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और 1968 में उनका विवाह हुआ। राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान हुई थी। यह एक आत्मघाती हमला था जिसे लिट्टे (LTTE) संगठन से जुड़ी धनु (कलाइवानी राजारत्नम) नामक महिला ने अंजाम दिया था। राजीव गांधी की हत्या (21 मई 1991) के समय भारत के प्रधानमंत्री चंद्र शेखर थे।
पति राजीव गांधी की हत्या (1991) के कई वर्षों बाद, सोनिया गांधी ने साल 1998 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली और पार्टी की कमान संभाली। उनके इटली में जन्म लेने के कारण राजनीतिक विरोधियों ने उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाया, लेकिन उन्होंने पार्टी को एकजुट रखने का प्रयास जारी रखा। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2004 के आम चुनावों में शानदार वापसी की और UPA की सरकार बनाई। साल 2004 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने खुद प्रधानमंत्री बनने के बजाय अंतरात्मा की आवाज का हवाला देकर पद ठुकरा दिया और डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) के अध्यक्ष के रूप में मनरेगा (MGNREGA), सूचना का अधिकार (RTI) और शिक्षा का अधिकार (RTE) जैसे ऐतिहासिक कानूनों को लागू कराने में अहम भूमिका निभाई। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली नेता हैं (1998–2017 और 2019–2022). वह लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद रहीं। वर्तमान में वह साल 2024 से राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा की निर्वाचित सदस्य हैं। सोनिया गाँधी के बेटे राहुल गाँधी और बेटी प्रियंका गाँधी कांग्रेस के सांसद हैं।

दिल्ली : विशेष संवाददाता

#Belonging: a Journey of Love
#Sonia Gandhi’s memoir “Belonging: A Journey of Love in India’
#Sonia Gandhi’s biography “Belonging: A Journey of Love in India’
#बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव
@RahulGandhi
@INCIndia
@kharge
@priyankagandhi

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *