Nepal floods : 160 dead, 750 Indians missing; NDRF teams on standby in Bihar, UP. The number of dead in the Nepal floods has risen to 160.
UPDATE: नेपाल में बाढ़ से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। 133 भारतीयों सहित750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के बाद बिहार में भी अलर्ट है। पीएम मोदी ने नेपाल पीएम से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। नेपाल के भोटेकोशी नदी में बाढ़ की वजह मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 160 हो गया है।
Nepal flash floods: तिब्बत सीमा से लगे मध्य नेपाल के इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई. करीब 160 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 133 भारतीय नागरिकों समेत 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद को बताया कि स्थानीय समय के अनुसार 26 अगस्त कि सुबह 8:37 बजे तिब्बत क्षेत्र में भूकंप आया था। इसके करीब तीन मिनट बाद अचानक बाढ़ आयी , इससे आशंका जताई जा रही है कि भूकंप के झटकों से हिमनद फटा होगा और उसके कारण बाढ़ आई होगी। नेपाल सरकार के अनुसार करीब 500 लोग लापता हैं. वहीं, चीन के सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने बताया कि सीमा के चीनी हिस्से में तीन लोगों की मौत हुई है और 265 लोग लापता हैं। नेपाली अधिकारियों ने बताया कि लापता करीब 500 लोगों में कम से कम 133 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। इनमें कम से कम 50 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री हैं।
नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की ओर से सुबह करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई. उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ
काठमांडू स्थित भारतीय एंबेसी ने भारतीयों की मदद और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर ( (+977 985 131 6807, +977 970 910 7500) जारी किए हैं।
नेपाल में बाढ़, बिहार में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई-लेवल बैठक
इधर नेपाल में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भारी तबाही के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई-लेवल बैठक कर राज्य के कई जिलों में हाई अलर्ट और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम सम्राट चौधरी से फोन पर स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने नेपाल के हालात के बीच बांधों एवं तटबंधों पर रात में भी पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए बिहार और सीमावर्ती इलाकों में NDRF की टीमें स्टैंडबाय पर हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरीय अधिकारियों के साथ पटना में मुख्यमंत्री आवास यानि लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए बिहार में संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। गंडक नदी से जुड़े संवेदनशील जिलों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी तटबंधों एवं बांधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी लगातार निगरानी की जाए. तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित करें. किसी भी कमजोर हिस्से पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए.
बांधों और तटबंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत रात में भी विशेष पेट्रोलिंग (गश्त) करने के निर्देश जारी हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर दिया गया है।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक
इसके पहले बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक हुई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित जिलों के डीएम और एसपी/एसएसपी भी शामिल हुए। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा स्थानीय समुदाय को समय पर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क


