दिल्ली : शार्प वे नेटवर्क
khelo india dialogue on august 27 : “Khelo India Dialogue – Khel Ki Baat, PM Modi Ke Saath” to be Organised Nationwide on 27th August 2026 to celebrate National Sports Day. Prime Minister Narendra Modi to Address Young Budding Athletes on Sports, Youth Leadership and Viksit Bharat.Dialogue to bring Youth, Athletes and Policymakers Together Across 1,500+ Educational Institutions.
राष्ट्रीय खेल दिवस (जो मूल रूप से 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है) के उपलक्ष्य में 27 अगस्त, 2026 को देश भर में “खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ” नामक विशेष युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत देश के 1,500 से अधिक स्थानों पर युवा और शिक्षण संस्थान जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश के 1,500 से अधिक स्थानों पर मौजूद लाखों युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को भारत के खेल और युवा पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य को लेकर अपने विचार, सुझाव और नवाचार साझा करने के लिए सीधा मंच उपलब्ध कराएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ खेल, युवा नेतृत्व और विकसित भारत पर संवाद करेंगे। संवाद में 1500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के युवा, खिलाड़ी और नीति निर्माता जुडेंगे।
चार प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में युवा प्रतिभागी चार प्रमुख विषयों पर विचार और सुझाव साझा करेंगे। इनमें खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं, कोचिंग तथा अवसरों का विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों का विकास, शासन में युवाओं के नेतृत्व और भागीदारी को बढ़ावा देना तथा युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसरों से सशक्त बनाना शामिल है।
दिग्गज खिलाड़ियों से सीधा संवाद करेंगे युवा
कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगा।दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पी.टी. उषा सहित कई प्रमुख खिलाड़ी युवाओं से संवाद करेंगे। प्रमुख क्रिकेटर भी इस पहल में भाग लेंगे और अपनी खेल यात्रा, चुनौतियों तथा अनुभवों को युवाओं के साथ साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 जनवरी को भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 को भी सम्बोधित किया था
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 12 जनवरी को दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया था । श्री मोदी ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब आज के कई युवा नागरिक पैदा भी नहीं हुए थे और जब उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला, उनमें से अधिकांश तब भी बच्चे ही थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतना समय बीत जाने के बावजूद, युवा पीढ़ी पर उनका विश्वास अटल और अटूट बना हुआ है। श्री मोदी ने कहा, “मैंने हमेशा आपकी क्षमता, आपकी प्रतिभा, आपकी ऊर्जा से प्रेरणा ली है। और आज देखिए, आप सभी लोगों के हाथों में विकसित भारत के लक्ष्य की बागडोर है।


