Reservation Hatao Andolan : जंतर मंतर पर आरक्षण के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली: डॉ. निशा सिंह।

Jantar Mantar protest : Protesters detained, RAF deployed amid ‘Reservation Hatao Andolan’ stir

Reservation Hatao Andolan : जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में जंतर मंतर पर शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को भारी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर एक बार फिर से बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे जातिगत आरक्षण में बदलाव और समीक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि आरक्षण के मुद्दे पर बिना अनुमति जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया गया है, इसलिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन करने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अब तक क्या हुआ था

‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ नाम के एक डिजिटल अभियान के माध्यम से 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की गई थी। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ी खबरें वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही बयान जारी कर इसे “भ्रामक और गलत” करार दिया था। इसके बाद शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर इकट्ठा हो गए और छात्र जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उनके हाथों में काफी तरह के पोस्टर और बैनर भी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच रहे लोगों को वहां से हटने की चेतावनी दी और आदेश का उल्लंघन करने पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।



जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को रोकने के इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अफवाह को सोशल मीडिया पर शेयर न करें और इसके उल्लंघनकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। जंतर-मंतर क्षेत्र में भारी बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में धारा 163 लागू है। प्रशासन द्वारा नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने, मार्च या किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध है।

प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है ?

प्रदर्शन में शामिल लोगों की मुख्य मांग आरक्षण नीति की समीक्षा करने और क्रीमी लेयर से जुड़े प्रावधानों को आर्थिक आधार पर तय करने की है। प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) और एसी-एटी को लेकर विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे थे.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *