दिल्ली : किशोर के सिंह
BJP New Team Announcement today : The BJP is set to unveil Nitin Nabin’s new national team today . Media reports indicate that the rollout of the new lineup could happen today, targeting a generational shift with increased focus on youth and women leaders. Focus on next-generation leaders, giving larger roles to youth and women.
BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान आज संभव है | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम के गठन होने का एलान आज हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लगभग टीम का खाका तैयार हो चुका है। नयी टीम में महिलाओं को 33% की हिस्सेदारी मिलने का अनुमान है। BJP नई टीम में महिलाओं और युवा चेहरों पर होगा बड़ा दांव खेल सकती है।
संभावना है कि जल्द ही बीजेपी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए बदलाव में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में लाने की बात भी की जा रही है। यानी आने वाले समय में पार्टी से सरकार तक कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है।नई टीम में युवाओं और महिलाओं को खास तरजीह दिए जाने की संभावना है। पार्टी की कोशिश संगठन में ऐसे चेहरों को आगे लाने की है, जिनके जरिए अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। पार्टी सूत्रों की मानें तो नई टीम में सभी राज्यों और अलग-अलग जातीय समूहों को भी भागीदारी देने पर जोर दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हो सकते हैं 120 सदस्य
नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे।इसमें अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। इनमें भी कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य एससी-एसटी वर्ग से होने आवश्यक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन आवश्यकतानुसार विशेष आमंत्रित तथा स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी मनोनीत कर सकते हैं। जनवरी में नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही टीम का गठन लंबित पड़ा है। अधिकतम 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नौ राष्ट्रीय महामंत्री (जिनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल है) और 15 मंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है. बीजेपी संविधान में किए गए संशोधन के अनुसार 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इसका मतलब है कि कुल 38 राष्ट्रीय पदाधिकारियों में से कम से कम 13 महिलाएं होना अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रत्येक वर्ग में से कम से कम तीन पदाधिकारी होने आवश्यक हैं।
आपको बता दें कि साल 2027 में 7 राज्यों- उत्तरखंड, उत्तर प्रदेश,गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश गोवा और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। नयी टीम का इन चुनावों में लिटमस टेस्ट भी होगा।
नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है। 45 वर्ष की आयु में इस पद को संभालने वाले वह पार्टी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बिहार के बांकीपुर , पटना के विधायक , मंत्री से लेकर अभी वे राज्यसभा सांसद हैं।

