बांकीपुर चुनाव परिणाम का साइड इफ़ेक्ट : तेजस्वी यादव ने सभी संगठन इकाइयों को भंग किया

RJD dissolves all Bihar organisational units after Bankipur by-election setback

पटना : नन्द किशोर सिंह

RJD dissolves all Bihar organisational units after Bankipur by-election setback. A new organisational team will be formed under the leadership of Tejashwi Yadav.The decision was announced through an office order issued on August 6, 2026, by Bihar RJD State president Mangni Lal Mandal.

बिहार की राजधानी पटना का बांकीपुर विधान सभा सीट उपचुनाव में करारी हार और अंदरूनी कलह के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने बिहार में अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नए सिरे से संगठन का पुनर्गठन करेगी। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आदेश जारी कर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

RJD dissolves all Bihar organisational units after Bankipur by-election setback
RJD dissolves all Bihar organisational units after Bankipur by-election setback

जारी पत्र के मुताबिक पार्टी ने केवल जिला और प्रखंड इकाइयों ही नहीं, बल्कि सभी प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाइयों और अन्य संबद्ध समितियों को भी भंग कर दिया है। यह फैसला पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आरजेडी के आदेश में कहा गया है कि सभी स्तरों पर नई समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नए पदाधिकारियों और संगठनात्मक ढांचे को तैयार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हार और कमजोर प्रदर्शन का मुख्य कारण उनके पारंपरिक मुस्लिम वोटों का प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’ (JSP) की तरफ खिसकना, जमीनी स्तर पर संगठन की कमजोरी और युवाओं व नए मतदाताओं का मुख्यधारा के पुराने दलों से मोहभंग होना था। बांकीपुर के पारंपरिक और मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा को हराने के लिए आरजेडी के बजाय प्रशांत किशोर को एक मजबूत विकल्प के रूप में चुना।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *