दिल्ली-एनसीआर में आज से तीन दिवसीय ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुरू

Cab, auto strike in Delhi NCR

दिल्ली : वरिष्ठ संवाददाता

Cab, auto strike in Delhi NCR : The strike call has been given by commercial vehicle unions, including the “Chalak Shakti Union”, demanding that fares in Delhi NCR be revised after a steep fuel price increase.

दिल्ली-एनसीआर में आज से ऑटो-टैक्सी की हड़ताल शुरू

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआइएमटीसी) के आह्वान पर व्यावसायिक वाहनों की तीन दिवसीय हड़ताल मध्य रात्रि से शुरू हो गई है, जिसका वास्तविक असर आज बृहस्पतिवार से दिखाई देगा। दिल्ली में ट्रांसपोर्टरअगले तीन तक हड़ताल करेंगे। 23 मई तक प्रस्तावित इस हड़ताल का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों में व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रभावित होने से सब्जी, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां टैक्सी और ऑटो यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर दिखने लगा है. दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच किराया बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है. यात्रियों को स्टेशन और प्रमुख इलाकों में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ाए गए हरित शुल्क और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 126 परिवहन संगठन आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

अनुमान है कि हड़ताल से प्रतिदिन 25 से 30 हजार व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रभावित हो सकता है। इनमें सात से 10 हजार वाहन खाद्य सामग्री, डेयरी उत्पाद और दवाओं जैसी जरूरी वस्तुओं की ढुलाई करते हैं। ऐसे में यदि हड़ताल पूरी तरह सफल रही तो मंडियों से लेकर खुदरा बाजार तक इसका असर दिखाई दे सकता है।

ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि बिना वैज्ञानिक आधार के बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और हरित शुल्क में बढ़ोतरी से माल ढुलाई लागत लगातार बढ़ रही है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *