बिहार : बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव- प्रशांत किशोर vs बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला

Bankipur By Election

पटना : विशेष संवाददाता

Bankipur By Election : बिहार के पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 को मतदान होगा। नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बांकीपुर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद लेकर जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। आज इस सीट पर नामांकन का आखिरी दिन है।

आपको बता दें कि बिहार के पटना के बांकीपुर , मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होंगे। नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए स्वयं जन सुराज के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रशांत किशोर का चुनावी मैदान में पहला कदम है। बिहार के इस हॉट सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 अगस्त 2026 को की जाएगी। इस सीट के विधायक नीतिन नवीन थे , जो अब बीजेपी रास्ट्रय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं।

भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाली सीट के लिए शुरुआत में बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार घोषित किया था।
लेकिन नामांकन से पहले उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद पार्टी ने उनकी जगह नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतार दिया।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *