अब स्कूलों में लगेगी सेक्स एजुकेशन की क्लास। केंद्र सरकार का बड़ा फैसला आया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि स्कूलों में व्यापक तौर पर यौन शिक्षा (Comprehensive Sexuality Education) को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार के मुताबिक, न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद इसे लागू करने पर आगे बढ़ा जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्कूलों के पाठ्यक्रम में व्यापक यौन शिक्षा (Comprehensive Sex Education) और बच्चों को यौन शोषण से बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने की सिफारिश की है।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस विषय का अध्ययन करने के लिए 26 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया कि स्कूलों में उम्र के अनुसार वैज्ञानिक और व्यापक यौन शिक्षा को शामिल किया जाए। रिपोर्ट में बच्चों को शरीर की समझ, सुरक्षित व्यवहार, व्यक्तिगत सीमाएं और यौन शोषण से बचाव जैसे विषय पढ़ाने की सिफारिश की गई है।

