पटना : उमेश नारायण मिश्रा
Bihar Cabinet Decisions: बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 13 बड़े एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने गयाजी से बैंकॉक(थाईलैंड) के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट को मंजूरी दी, जिससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नालंदा में 88 करोड़ रुपये की लागत से पार-बॉइल्ड राइस प्लांट और कैमूर में इथेनॉल प्लांट लगाने को भी स्वीकृति मिली है। इसके अलावे सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नया IG बॉर्डर पद सृजित किया गया है। इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।
https://x.com/BiharCabinet/status/2057082929734623323
मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कैबिनेट के फैसले को लेकर ब्रीफिंग दी। कैबिनेट ने बिहार के गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस के चयन को मंजूरी दी है। यानि अब बिहार से बैंकॉक के लिए इंडिगो सीधी फ्लाइटइस उड़ाएगी। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 40 लाख रुपये के प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
कैमूर में इथेनॉल प्लांट और पावर यूनिट को मंजूरी
कैबिनेट ने मेसर्स ईएसई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, कुदरा (कैमूर) में ग्रेन बेस्ड 60 KLPD इथेनॉल प्लांट और 2 मेगावाट को-जेनरेशन पावर प्लांट की स्थापना को भी मंजूरी दी। इस परियोजना में 73 करोड़ 45 लाख रुपये का निजी निवेश किया जाएगा।
अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
कैबिनेट ने खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है. अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में आउटडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण की स्वीकृति दी गई है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

