खेल डेस्क :
women odi cricket world cup-2025 : India defeats Pakistan in the ICC Women’s Cricket World Cup 2025.
रविवार 5 अक्टूबर को श्रीलंका के कोलम्बो में खेले गए मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने 247 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई।
भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था। महिला वनडे विश्व कप 2025 में 6 मैच खेले जा चुके हैं। महिला विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच है, जो इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है । महिला वनडे विश्व कप 2025 का यह 13वां संस्करण है, जिसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। अब 9 अक्टूबर, को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच होंगे।
जानिए अभी अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है?
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर थी। जबकि पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया थी, लेकिन पाक को हराकर टीम इंडिया अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई. बांग्लादेश और इंग्लैंड को भी 1-1 स्थान पीछे हो गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 में से 2 मैच जीते हैं. 4 अंक और +1.515 की नेट रन रेट के साथ टीम इंडिया पहले नंबर पर है. दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने 2 में से 1 मैच जीता है और एक मैच बारिश के कारण रद्द होने से उन्हें सिर्फ 1 अंक से संतोष करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के 3 अंक हैं और नेट रन रेट (+1.780) टीम इंडिया से बेहतर है।
टॉप 4 में भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड और बांग्लादेश है। दोनों ने अपने पहले 1-1 मैच जीते हैं. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है और बांग्लादेश चौथे स्थान पर. इंग्लैंड का नेट रन रेट (+3.773) तो टॉप 2 टीमों से भी बेहतर है। यानी अगर इंग्लैंड अपना अगला मैच जीती तो वह अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी।
श्रीलंका ने 2 मैच खेले हैं, जिसमे से 1 में उसे हार झेलनी पड़ी और 1 बारिश के कारण रद्द हो गया। श्रीलंका का 1 पॉइंट है। पाकिस्तान अपने शुरूआती दोनों मैच हारकर छठे स्थान पर है, टीम का नेट रन रेट (-1.777) बहुत खराब है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश 7वें और 8वें स्थान पर है।
महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत क्रिकेट टीम का शेड्यूल
सभी मुकाबलों के समय भारतीय समयानुसार (IST) है।
30 सितंबर, मंगलवार: भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 3:00 बजे
5 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 3:00 बजे
9 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 3:00 बजे
12 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – दोपहर 3:00 बजे
19 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम इंग्लैंड – दोपहर 3:00 बजे
23 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड – दोपहर 3:00 बजे
26 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 3:00 बजे
29 अक्टूबर, बुधवार: सेमीफाइनल 1 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 3:00 बजे
30 अक्टूबर, गुरुवार: सेमीफाइनल 2 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 3:00 बजे
2 नवंबर, रविवार: फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 3:00 बजे
लाइव कहां देखें
महिला वनडे विश्व कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ICC महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप 2025 का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है।

