SSR : चुनाव आयोग का फैसला, यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट

ECI orders special summary revision of rolls in 17 states to update voter lists

दिल्ली : विशेष संवाददाता

ECI orders special summary revision of rolls in 17 states to update voter lists. The draft rolls will be published on November 12, with claims and objections accepted until December 11.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

आज चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर संशोधित प्रक्रिया की जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित किया गया है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम शामिल करना है। इसमें खास तौर पर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले लोगों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, मौजूदा मतदाता सूची में दर्ज गलतियों को सुधारने और सूची को सटीक व अद्यतन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होंगे विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है। जबकि मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर पूरा होगा। इन राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या क्रमशः 60, 40, 117 और 70 है। कार्यकाल समाप्त होने के छह महीने पहले भी चुनाव हो सकते हैं। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत चुनाव आयोग को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले भी चुनाव कराने की अनुमति है। ऐसे में चुनाव वाले राज्यों में मतदाता सूची को समय पर दुरुस्त करना महत्वपूर्ण है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *