ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम का एलान, गिल वन डे और सूर्यकुमार टी20 के कप्तान बने

खेल डेस्क :

India tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की जगह अब वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है।

आज अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की अहमदाबाद में बैठक हुई। रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान से हटा दिया गया और उनकी जगह शुभमन गिल इस प्रारूप में भी भारतीय टीम की कमान संभालने को हरी झंडी दे दी गयी। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे।

India tour of Australia, 2025: जानिए पूरा
https://twitter.com/JoshiPralhad/status/1701885028425519192

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपकर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम:

टी20 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और गिल उपकप्तान होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
पहले मैच 29 अक्टूबर को खेले जायेंगे।

India tour of Australia, 2025: ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्तूबर से पहले वनडे के साथ शुरू होगा। सीरीज के अगले दो मुकाबले 23 और 25 अक्तूबर को खेला जाएंगे। कुल तीन वन डे मैच खेले जायेंगे। जबकि 5 टी20 मैच खेले जायेंगे। 29 अक्तूबर से आठ नवंबर तक पांच मौचों की टी20 सीरीज होगी। पहले मैच 29 अक्टूबर को खेले जायेंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *