न्यूज डेस्क
संसद का मानसून सत्र आज खत्म हो सकता है. दो मंत्रियों समेत तीस सांसदों और संसद के कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने की चिंताओं की वजह से 18 दिन का सत्र 10 दिन में ही खत्म करने करने पर लगभग सहमति बन चुकी है. पिछले हफ्ते लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सभी पार्टियों ने सत्र छोटा करने पर सहमति जताई थी. 14 सितंबर से शुरू हुए मानसून सत्र 1 अक्टूबर तक चलना निर्धारित है.
आज लोकसभा में आज नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है. मानसून सत्र के पहले दिन को छोड़ अगले दिन से लोकसभा की कार्यवाही शाम 3 बजे से शुरू हो रही थी, लेकिन आज 3 घंटे की देरी से यानी शाम 6 बजे शुरू होगी.
विदेश से लौटने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गाँधी मानसून सत्र शुरू में संसद आएंगे या नहीं, इस बारे में कुछ तय नहीं है.






