राहुल गाँधी बोले , शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाएं और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Rahul Gandhi Demands Dharmendra Pradhan's Resignation

नई दिल्ली: डॉ निशा सिंह

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने गांधी स्मृति पहुंचकर नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा; विपक्ष इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा

प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी सरकार बच्चों को सिर्फ इसलिए पीट रही, क्योंकि वे अपना अधिकार मांग रहे हैं.

Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, reached Gandhi Smriti as they continue their protest over the NEET paper leak. Rahul Gandhi Demands Dharmendra Pradhan’s Resignation

पेपर लीक और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार देर शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे और उन छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट पेपर लीक व उससे उपजे मानसिक तनाव के चलते अपनी जान गंवा दी। इससे पूर्व कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के अनेक सांसद राहुल गांधी के आवास पर एकत्र हुए थे। सांसद पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद वे 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए।

इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक की आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें सड़कों पर पीटा जा रहा है, जिसे विपक्ष किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता’।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी मांग की कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाएं और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब देश के युवा न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, तो विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के छात्र अकेले नहीं हैं, पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद सरकार को यह संदेश देने आए हैं कि इसी देश में महात्मा गांधी ने किसानों और गरीबों के साथ मिलकर आंदोलन किया था; लेकिन आज मोदी सरकार बच्चों को सिर्फ इसलिए पीट रही है, क्योंकि वे अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और तमाम लोग आजादी तथा लोकतंत्र के लिए लड़ते हुए शहीद हुए। आज उसी देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है।

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध-प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया आदेश जारी किया है. इसके तहत जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *