बिहार: CM सम्राट चौधरी PM मोदी मिले , श्रवण कुमार विधायक दल के नेता बने

Samrat Chaudhary Meet PM Modi

दिल्ली /पटना

Samrat Chaudhary Meet PM Modi.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार चलने को लेकर वार्ता हुई है। इस मुलाकात में बिहार के विकास, सरकार के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मार्गदर्शन लिया। नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद का शपथ ली है।

जेडीयू में नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना

इधर जेडीयू में नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना, जो नालंदा से विधायक हैं और पार्टी के अनुभवी नेता माने जाते हैं। उनके नाम को औपचारिक रूप से विधानसभा भेजे जाने के बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई। यह निर्णय नीतीश कुमार द्वारा लिया गया, जिन्हें हाल ही में जदयू विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था। श्रवण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं और पूर्व सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 20 अप्रैल को हुई जदयू विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चयन के लिए अधिकृत किया गया था।

गौरतलब है कि हाल ही में श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह निर्णय उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक परीक्षा होगी।विधानसभा के द्वितीय सत्र की विशेष बैठक 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बुलाई गई है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास वर्तमान में 202 विधायकों का समर्थन है। बिहार में बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में विश्वासमत महज औपचारिकता माना जा रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *