दिल्ली : खेल संवाददाता
IPL 2026 (19वां सीजन) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। फाइनल 31 मई को खेला जाना प्रस्तावित है।आईपीएल 2026 का लीग चरण 28 मार्च से 24 मई तक खेल जाएगा। इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा. यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 23 अप्रैल के बाद एक बार फिर 2 मई को आमने-सामने होंगी.
पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई 2026 को निर्धारित है।कुल मैच और टीमें: 10 टीमें भाग लेंगी और कुल 84 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है, बाकी मैचों का ऐलान चुनावों के कारण बाद में होगा।
आईपीएल 2026 का लीग चरण 28 मार्च से 24 मई तक खेल जाएगा। इस चरण में आठ ‘डबल-हेडर’ (एक ही दिन में दो मैच) खेले जाएंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे।

