India International Trade Fair (IITF) 2026: झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

India International Trade Fair (IITF) 2026

दिल्ली/रांची : शिवपूजन सिंह/डॉ निशा सिंह

IITF-2026: दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित ट्रैड फेयर में झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बना हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। इसी दौरान माननीय न्यायमूर्ति श्री अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की सराहना की। दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 27 नवंबर 2026 तक चलेगा।

इस अवसर पर जमशेदपुर के हुरलुंग की महिलाओं द्वारा तैयार ‘नीव हर्बल्स हैंडमेड सोप्स’ ने खास ध्यान आकर्षित किया, जो उनके हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को एक व्यावसायिक पहचान दे रहा है। नीव हर्बल्स की उत्पाद श्रृंखला में हस्तनिर्मित साबुन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिपस्टिक, रोल-ऑन ऑयल तथा रूम एवं कार डिफ्यूजर शामिल हैं। इन उत्पादों की खासियत इनमें इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक और पारंपरिक सामग्रियां हैं। साबुन के निर्माण में महुआ, नारियल और पाम ऑयल का उपयोग किया जाता है, जबकि चंदन और जैस्मिन जैसे सुगंधित तेल इन्हें विशेष पहचान देते हैं।

ब्रांड का जोजोबा ऑयल रोल-ऑन और कुमकुमादि आधारित मॉइस्चराइजर त्वचा की देखभाल से जुड़े उत्पादों में शामिल हैं। वहीं, लिपस्टिक को गाय के घी और मधुमक्खी के मोम (बीजवैक्स) से तैयार किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक रंग के लिए अन्नाटो (Annatto) बीजों का इस्तेमाल होता है। इसके अतिरिक्त, आवश्यक तेलों से तैयार रूम एवं कार डिफ्यूजर भी उत्पाद श्रृंखला का हिस्सा हैं। नीव हर्बल्स की को-फाउंडर ने शिखा जैन ने बताया कि IITF-2026 में ‘सिल्वर हाइट्स रोल-ऑन’ आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। नीव हर्बल्स के सभी उत्पाद ₹100 से ₹600 की किफायती कीमतों में उपलब्ध हैं, ताकि हर कोई बिना जेब पर अतिरिक्त बोझ डाले प्राकृतिक उत्पादों का लाभ उठा सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का किया था उद्घाटन

दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झूमे। इसके बाद झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली।भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *