बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027: मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बेंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, बिहार में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुति दी

bihar business connect-2027

बेंगलुरु : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

bihar business connect-2027: bengluru investers meet held today.

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 फरवरी में होगा। इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बेंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस बैठक में 125 से अधिक उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्तियों, निवेशकों एवं हितधारकों ने भाग लिया और बिहार में निवेश के उभरते अवसरों पर चर्चा की।

इस बैठक का मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर, आईटी/आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC), टेक्सटाइल, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों पर रहा। आपको बता दें कि अब तक राज्य को करीब ₹2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। 24 अक्टूबर 2026 को गयाजी में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027’ और ‘निवेश एवं विनिर्माण सम्मेलन’ का कर्टेन रेजर आयोजित हुआ था, जिसमें ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बिहार सरकार की उद्योग लगाने के लिए फरवरी 2027 तक 20,000 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की योजना है.

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद बिहार में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी पर प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव श्री कुंदन कुमार ने राज्य में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुति दी और बिहार के औद्योगिक विज़न एवं नीतिगत ढांचे की रूपरेखा रखी।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बेंगलुरु प्रौद्योगिकी और उद्यमिता का वैश्विक केंद्र है और बिहार के पास भूमि, प्रतिभा और नीतिगत समर्थन है, जिसके साथ वह इसके साथ मिलकर आगे बढ़ सकता है। सेमीकंडक्टर और आईटी/आईटीईएस से लेकर GCC, टेक्सटाइल, CBG और फूड प्रोसेसिंग तक, हम निवेशकों को एक स्पष्ट रोडमैप और एक समर्पित टीम उपलब्ध करा रहे हैं, जो हर प्रस्ताव को इरादे से क्रियान्वयन तक पहुंचाएगी।

मंत्री श्रेयसी सिंह बोली बिहार की औद्योगिक कहानी नए सिरे से लिखी जा रही है

सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार की औद्योगिक कहानी नए सिरे से लिखी जा रही है और हम चाहते हैं कि बेंगलुरु के उद्योग जगत के नेता इसका हिस्सा बनें। प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी हमारी महत्वाकांक्षा के पैमाने का प्रतीक है। अपने विचारों और विशेषज्ञता के साथ बिहार आइए, बिहार सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी रहेगी। संबोधन के बाद एक संवादात्मक ओपन हाउस (प्रश्नोत्तर सत्र) आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिभागियों ने निवेश संभावनाओं पर बिहार सरकार से सीधा संवाद किया।

बेंगलुरु टेक समिट 2026 में बिहार के स्टार्टअप्स का दमदार प्रदर्शन, नवाचार और तकनीक की दिखी नई उड़ान

BENGALURU TECH SUMMIT 2026
BENGALURU TECH SUMMIT 2026

उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा 17 से 19 नवंबर तक बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित बेंगलुरु टेक समिट 2026 में राज्य के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप एवं प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम की क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है। विभाग की प्रमुख पहल ‘स्टार्टअप बिहार’ के माध्यम से राज्य के उभरते उद्यमों को देश के प्रमुख प्रौद्योगिकी आयोजनों में निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बिहार राज्य पवेलियन (हॉल-3, स्टॉल संख्या H3A244) का आज उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव श्री कुंदन कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे

 

बिहार बिजनेस कनेक्ट (BBC) 2027 : 17 और 18 फरवरी 2027 को बिहार में आयोजित होगा

बिहार बिजनेस कनेक्ट (BBC) 2027, जो 17 और 18 फरवरी 2027 को बिहार में आयोजित होना प्रस्तावित है, बिहार सरकार का प्रमुख निवेश सम्मेलन है। इसका उद्देश्य राज्य की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करना तथा निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन की पूर्व-तैयारी के रूप में नौ शहरों में रोडशो आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से उद्योग जगत से सीधा संवाद किया जाएगा, बिहार की नीतियों एवं अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा और निवेशकों को राज्य की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बेंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट इस आउटरीच अभियान का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *