पटना : नन्द किशोर सिंह
Bihar MLC Chunav 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही की जाएगी। इन 10 सीटों में 9 MLC (एमएलसी) का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि एक सीट (नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से) पहले से खाली है। नीतीश कुमार की सीट का कार्यकाल 2030 तक था। वहीं जो अन्य 9 सीटें खाली हो रही हैं उसका कार्यकाल 28 जून (2026) तक ही है। एनडीए और महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे पर मंथन शुरू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक संख्या बल के आधार पर एनडीए आसानी से 9 सीटों पर एमएलसी चुनाव जीत सकता है। यह उपचुनाव उस सीट पर होना है जो नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है।
नीतीश कुमार के पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को सदन में प्रवेश दिलाने के लिए इन चुनावों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया जाएंगे, वहीं, एनडीए सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में भी एक सीट जाने की चर्चा है।
राज्य के 243 सदस्यीय विधानसभा में प्रत्येक एमएलसी की जीत के लिए 25 विधायकों के मत की आवश्यकता होती है।
जानिए जून में किनका कार्यकाल हो रहा है समाप्त
जेडीयू (JDU)से 4 सीटें – गुलाम गौस, भीष्म सहनी, कुमुद वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा (नीतीश कुमार की खाली सीट सहित कुल 4), बीजेपी से 2सीटें- सम्राट चौधरी (वर्तमान सीएम) और संजय मयूख और राजद से 2 सीटें मोहम्मद फारूक और सुनील कुमार सिंह तरह कांग्रेस से 1 सीट समीर कुमार सिंह।

