बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव नवंबर में , अनंत सिंह ने कहा नीरज कुमार मंजूर नहीं, जद यू में टेंशन

Bihar Legislative Council (Teacher's and Graduate's Constituency election 2026

Bihar Legislative Council (Teacher’s and Graduate’s Constituency election 2026 : Elections for eight teacher and graduate constituencies in the Bihar Legislative Council are approaching as the current terms end on November 16, 2026. Approximately 4,84,943 voters are registered across the graduate seats, and 45,660 voters are in the teacher seats. Prashant Kishor announced that the Jan Suraaj party will contest all eight graduate and teacher MLC seats.

पटना : बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ रिक्त होने वाली सीटों के लिए इसी साल नवंबर में होने वाले इन चुनावों को लेकर अब सियासी पर चढ़ने लगा है। संभावना है कि अगले महीने भारत निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी कर देगा। नवंबर में बिहार विधान परिषद की आठ सीटें खाली होने वाली हैं और इन सीटों को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर संभावित उम्मीदवारों तक ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन आठ सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

इस बार बिहार विधान परिषद चुनाव के पहले बीजेपी सकते में है। कारण कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाकर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की। इधर JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि MLC चुनाव में वह डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थन देंगे। जदयू मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे. अनंत सिंह और नीरज कुमार में छतीश का आंकड़ा है , यही वजह है कि अनंत सिंह के एलान से JDU में टेंशन देखा जा रहा है। आपको बता दें कि जद यू प्रवक्ता नीरज कुमार को फिर से पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

शिक्षक और स्नातक सीटों का चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होता है। यहां सीमित लेकिन प्रभावशाली मतदाता समूह के बीच संगठन और व्यक्तिगत संपर्क की भूमिका काफी अहम होती है। 16 नवंबर में रिक्त होने वाली सीटों को लेकर अभी से दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

जानिए कौन सीट हो रही है खाली , जिनपर होंगे चुनाव (शिक्षक / निर्वाचन क्षेत्र/ दल)

पटना – नवल किशोर यादव-भाजपा
तिरहुत- संजय कुमार सिंह-भाकपा
दरभंगा- मदन मोहन झा-कांग्रेस
सारण-अफाक अहमद निर्दलीय

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान प्रतिनिधि

पटना -नीरज कुमार-जदयू
तिरहुत-वंशीधर ब्रजवासी-निर्दलीय
दरभंगा-सर्वेश कुमार-निर्दलीय
कोसी-डॉ. एनके यादव-भाजपा

वर्तमान में बिहार विधान परिषद (उच्च सदन) में कुल 75 सीटें हैं, जिनमें 63 निर्वाचित और 12 राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य होते हैं।

वर्तमान में सदन की दलीय स्थिति (संख्या-बल) इस प्रकार है:

एनडीए (सत्ता पक्ष / सरकार)भारतीय जनता पार्टी (BJP): 25 सीटें,
जनता दल (यूनाइटेड) [JD(U)]: 20 से 23 सीटें
हम (सेकुलर) [HAM(S)]: 1 सीट

महागठबंधन (विपक्ष)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 14 से 15 सीटें (राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 4 सीटें
अन्य/दल (भाकपा, रालोजपा आदि): 2 सीटें
निर्दलीय व अन्य: लगभग 6 सीटें

पटना : उमेश नारायण मिश्रा

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *