बंगाल और असम में बीजेपी, केरल में यूडीएफ, तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनेगी

assemblyelection2026_results

चुनाव डेस्क :

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 : 5 राज्यों में हुए चुनाव का मतगणना जारी है। अभी रुझान आये हैं। रुझान के अनुसार बंगाल में सत्ताधारी ममता सरकार(TMC) , केरल में पिनाराई विजयन (LDF) और तमिलनाडु में स्टालिन की सरकार की हार हो गयी है।

बंगाल और असम में बीजेपी, केरल में यूडीएफ, तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनेगी. असम में बीजेपी हेमंता विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से हैट्रिक लगा रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, सुबह 11.30 बजे के नतीजों में भाजपा 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 72 सीटों पर आगे है। अभी के वोट प्रतिशत के अनुसार, तृणमूल को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, वहीं भजापा को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को महज 3 प्रतिशत वोट शेयर ही मिला है।

शुवेंदु अधिकारी-बीजेपी नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी ने कहा कि बंगाल में हिन्दुओं ने ममता को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि सनातन को धमकाने वाले को हिन्दुओं ने इस बार चुनाव में आईना दिखा दिया है।

असम में भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा 96 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में DMK तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। स्टालिन की पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं विजय की टीवीके 109 पर आगे है, जबकि AIADMK 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK पहली बार चुनाव लड़ रही है , जहाँ वे सरकार बनाने जा रही है।

अभी तक मिल रहे संकेत के अनुसार डीएमके की हार , AIADMK- 73, एक्टर विजय की पार्टी TVK की संयुक्त सरकार बन सकती है।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टनचावड़ी और बीजेपी मिलकर फिर से सरकार बना सकती है। तमिलनाडु में सिनेमा के सुपरस्टार्स लंबे समय तक राजनीतिक जगत में भी सुपरहीरो की छवि बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, जे. जयललिता के निधन के बाद से राज्य में ऐसे नेता की कमी रही थी, जो कि सिनेमाई दुनिया के साथ सियासी दुनिया का भी बड़ा चेहरा रहा हो। अब तमिलगा वेत्री कझगम की रुझानों में जबरदस्त बढ़त के बाद विजय तमिल राजनीति में उस खाली पड़ी जगह को भर सकते हैं।

केरल में यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। केरल में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 96 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 40 सीटों पर आगे है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *