पटना : उमेश नारायण मिश्रा
The five-day winter session of the Bihar Vidhan Mandal will begin on November 30, 2026 and conclude on December 4, 2026 in Patna
बिहार विधानमंडल का 18वीं शीतकालीन सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। ये सत्र 4 दिसंबर 2026 तक पटना में चलेगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। इस पांच दिवसीय सत्र में नए सदस्यों का शपथ ग्रहण, अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। 3 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। पांच दिनों का यह शीतकालीन सत्र विधायी और वित्तीय कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। खास तौर पर द्वितीय अनुपूरक बजट, राजकीय विधेयकों और विनियोग विधेयक पर सदन की कार्यवाही अहम होगी।
30 नवंबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को सरकारी (राजकीय) विधेयकों और अन्य सरकारी कामकाज का निपटारा किया जाएगा। 3 दिसंबर (गुरुवार): वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान होगा, तथा विनियोग विधेयक लाया जाएगा।
विधान परिषद में 1 दिसंबर को गैर-सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे।
4 दिसंबर को विधानसभा में गैर-सरकारी सदस्यों के संकल्प रखे जाएंगे और दोनों सदनों की कार्यवाही समाप्त होगी।






