Smart Phone security : आपका फोन हो सकता है हैक, सरकारी एजेंसी ने दी वॉर्निंग, जरूर कर लें ये काम

Smart Phone security warning

 

साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक जरूरी सूचना दी है। एजेंसी के मुताबिक एंड्रॉयड मोबाइल में कुछ खामियां है, जिसका फायदा हैकर्स उठाकर आपके फोन को हैक कर सकते हैं। एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से स्मार्टफोन को लेटेस्ट अपडेट को फोन में इंस्टॉल कर लेने की सलाह दी है।

Smart Phone security : भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने देश के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। कई स्मार्टफोन यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है और बचाव के लिए तुरंत फोन को अपडेट करने की सलाह दी गई है। कहीं आपका फोन भी इस हैकिंग के दायरे में तो नहीं आ रहा है, इसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (CERT-In) ने एक क्रिटिकल वल्नरबिलिटी नोट जारी कर बताया है कि अगर आप है कि अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हैं और चुनिंदा वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपका फोन एंड्रॉयड 14, 15 , 16, 16 QPR 2 या लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर चलने OS में शामिल हैं तो संभावित साइबर हैकिंग से बचाव के लिए अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट कर लें।

हैकर्स खामियों का फायदा कैसे उठाएंगे ?

CERT-In की एडवाइजरी मुताबिक एंड्रॉयड के कई मुख्य कंपोनेंट्स में गंभीर सुरक्षा खामियां है, जो फ्रेमवर्क और सिस्टम से जुड़े हिस्से हैं। हैकर्स मोबाइल की इन खामियों का फायदा उठाकर स्मार्टफोन को हैक करके फर्जी लिंक पर क्लिक या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद वह बैंक खाता खाली कर सकते हैं। गूगल ने इसके लिए अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने 2 नवंबर 2026 को एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में इन खामियों की जानकारी शेयर की थी और गूगल ने इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिये।

हैकर्स से अपना फोन कैसे बचाएं ?

अपने स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को अप टू डेट रखें। अपने मोबाइल को अपडेट करने के लिए आप स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाएं और फिर चेक अपडेट पर क्लिक कर दें। अगर आपके फोन में कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो तुरंत उसको डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *