IND vs NZ 4th T20 : 87 रनों की शर्मनाक हार! न्यूजीलैंड में भारत 7 साल बाद हारा।

IND vs NZ 4th T20 : न्यूजीलैंड के साथ हो रहे चौथे टी20 मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत की पूरी टीम न्यूजीलैंड के 159 के मुकाबले केवल 172 रन ही बना पायी। न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर (259-7) बना लिया।

ऑकलैंड में हुए चौथे टी20 मैच में भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। अगर भारत की बात की जाए तो बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी बेहद औसत दर्जे की रही। न्यूजीलैड के लिए बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंद में 107 रनों की तूफानी पारी खेली और इससे न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड सबसे अधिक रन बनाये। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी काफी प्रभावशाली रही। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके।

बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी भारत का प्रदर्शन रहा खराब

चौथे टी20 में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। पहले तो भारत के गेंदबाजों ने फजीहत कराई और फिर बल्लेबाजों ने शर्मिंदा किया। न्यूजीलैंड ने भारत अपने घर पर सात सालों बाद हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत सात विकेट पर 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत के बल्लेबाज बेबस नजर आए और पूरी टीम मिलकर 172 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने 87 रनों से चौथा टी20 मैच जीता लिया। ऑकलैंड के जमीन पर भारत की यह पहली हार है।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज बुरी तरह असफल रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स (49 गेंद में 107 रन) और माइकल ब्रेसवेल (25 गेंद में 65 रन) ने बनाकर इतिहास रच दिया। भारतीय गेंदबाज इतने असफल रहे कि न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर (259-7) बना लिया।

बेबस नजर आई भारतीय बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से दिये गये 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही। संजू सैमसन दो गेंद में केवल चार रन बनाकर आउट हो गए तो ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल सके। केवल चार रनों पर भारत के दो विकेट गिर गए थ। उसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वे दोनों भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अभिषेक शर्मा 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए तो श्रेयस अय्यर 11 गेंद में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले में ही भारत ने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारतीय टीम संभल नहीं पाई। अक्षर पटेल 9 गेंद में सात रन ही बना सके तो नितीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंद में दो छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। आठवें नंबर पर आए नमन धीर ने 13 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। तिलक वर्मा 35 गेंद में सिर्फ 35 रन बनाए।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *