UP Election 2027: Janata Dal (United) (JDU) is preparing to contest 60 assembly seats in the upcoming 2027 Uttar Pradesh Assembly elections, with a primary focus on Purvanchal and regions with significant Kurmi and Kushwaha OBC populations.
जनता दल यूनाईटेड अगले साल होने वाली यूपी विधानसभा 2027 चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार 25 अक्टूबर को यूपी दौरे में काशी विश्वनाथ से चुनावी शंखनाद करेंगे। यहाँ बनारस में निशांत की मौजूदगी में जेडीयू बड़ा सम्मेलन करेगी। JDU उत्तर प्रदेश में करीब 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मुख्य फोकस पूर्वांचल क्षेत्र और उन सीटों पर है जहां कुर्मी और कुशवाहा मतदाता प्रभावी माने जाते हैं। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर JDU ने एक बार फिर पूर्वांचल और कुर्मी-कोइरी बहुल सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने और बूथ स्तर पर तैयारी करने की रणनीति पर काम करना शुरू किया है।
JDU बिहार की तरह यूपी में भी NDA के तहत सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यदि NDA में सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी अकेले करीब 50 सीटों पर मैदान में उतार सकती है। जद यू के यूपी प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। वाराणसी में 1 नवंबर को एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, और पार्टी ने राज्य के प्रत्येक जिले में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

वाराणसी के शगुन पैलेस मैरेज हाॅल भट्टी भदोही रोड लोहता बाजार में आगामी 1 नवंबर को को निशांत जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तरप्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सम्मानित कार्यकर्ता साथियों के साथ जद यू के यूपी प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी के निर्देशन में पार्टी बिहार से बाहर लगातार अपना जनधार बढ़ा रही है।
जानिए अब तक JDU ने उत्तर प्रदेश में कितनी बार लड़ी है चुनाव
JDU ने उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से 2 बार (2002 और 2022 के विधानसभा चुनावों में) अलग-अलग रूप या स्वतंत्र पार्टी के तौर पर चुनाव लड़ा है।
वर्ष 2002 का विधानसभा चुनाव में JDU (गठन से पहले या प्रारंभिक स्वरूप में) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में पार्टी ने कुछ सीटों (जैसे गुनाौर और सहसवान) पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे कुछ प्रतिशत वोट भी मिले थे। साल 2017 का विधानसभा चुनाव में JDU ने उत्तर प्रदेश में चुनाव न लड़ने का फैसला किया था ताकि धर्मनिरपेक्ष वोटों का विभाजन न हो। जबकि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव JDU ने अकेले चुनाव लड़ा था। पार्टी ने करीब 27 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी और पार्टी का कुल वोट शेयर लगभग 0.11% रहा था।
अब अगले साल 2027 की तैयारी में जुटी है। JDU अब आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 50 से 60 सीटों पर तैयारी कर रही है और गठबंधन को लेकर भी विचार चल रहा है।
UP में अब तक JDU अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाई है। अब तक पार्टी तीन विधानसभा चुनाव लड़ी, लेकिन किसी भी चुनाव में 1 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाई। 2007 से 2022 के बीच JDU के यूपी प्रदर्शन को देखें तो पार्टी का वोट आधार लगातार सीमित रहा। 2007 में 0.42% से शुरू हुआ वोट शेयर 2012 में 0.36% और 2022 में 0.11% रह गया।
JDU 2007 में 16 सीटों पर चुनाव लड़ी, एक सीट जीतने में सफल रही
पार्टी 2007 में 16 सीटों पर चुनाव लड़ी और एक सीट जीतने में सफल रही थी। उसे कुल 2,21,594 वोट मिले थे। यह कुल वोटों का 0.42% था। इसके बाद 2012 में JDU ने यूपी में अपना सबसे बड़ा चुनावी विस्तार किया। पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से 219 सीटों पर उम्मीदवार उतारी, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी। उसे 2,70,303 वोट, यानी कुल वैध मतों का 0.67% और राज्य में 0.36% वोट शेयर मिला।
2017 में जद यू ने यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया
2017 में पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। उस समय JDU ने कहा था कि वह चुनाव लड़कर धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटना नहीं चाहती।
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में JDU ने 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे
2022 में JDU ने एक बार फिर यूपी में चुनाव लड़ने की कोशिश की। शुरुआत में पार्टी की योजना भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की थी। JDU ने भाजपा के सामने 31 उम्मीदवारों की सूची भी रखी थी, लेकिन सीटों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में JDU ने 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे। नतीजे में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी और उसे 97,738 वोट यानी 0.11% वोट शेयर मिला।
पटना /वाराणसी : डॉ. निशा सिंह/उमेश नारायण मिश्रा






