BJP Leader LK Advani, 98, Admitted To Delhi Hospital With Chest Infection. He is currently in the ICU under the care of Dr Vinit Suri, Senior Consultant – Neurology. His condition is stable, and he remains under close medical observation.”
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की देखभाल फेफड़ों से संबंधित विभाग में डॉक्टरों की टीम कर रही है। अस्पताल के कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से मुलाकात की।
आडवाणी को शुक्रवार कि शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पल्मोनरी (फेफड़ों से संबंधित) विभाग में भर्ती किया गया है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने बताया कि फिलहाल वह आईसीयू में हैं और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।आडवाणी को इससे पहले इस साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानिए कैसा है लालकृष्ण आडवाणी का सफर
लालकृष्ण आडवाणी ने तीन बार (1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005) बीजेपीअध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। लाल कृष्ण आडवाणी (जन्म 8 नवंबर 1927) एक भारतीय वकील, पत्रकार, ट्रेड यूनियन नेता और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 2024 में, उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके अनूठे योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-संस्थापकों में से एक हैं और राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आजीवन सदस्य हैं । वे 1998 से 2004 तक 6 वर्ष और 64 दिनों तक गृह मंत्री रहे, जो सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मंत्री थे, जब तक कि 2025 में उनके शिष्य अमित शाह ने उन्हें पीछे नहीं छोड़ दिया। वे लोकसभा में सबसे लंबे समय तक विपक्ष के नेता और भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे हैं। वे 1989 , 1991 और 2009 के आम चुनावों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के परिवार में अभी उनके दो बच्चे हैं। पुत्र जयंत आडवाणी एक व्यवसायी हैं और राजनीति से दूर रहते हैं। जबकि पुत्री प्रतिभा आडवाणी एक टेलीविजन निर्माता और टॉक शो होस्ट हैं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी का 6 अप्रैल 2016 को निधन हो गया था।






