SIR और वोट चोरी, CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के सांसदों से नहीं मिलेंगे CJI सूर्यकांत, राहुल गांधी ने मार्च का किया ऐलान

INDIA Bloc March

Chief Justice of India (CJI) on Monday declined to disclose the reasons behind his decision not to meet Congress leader Rahul Gandhi, saying he had maintained the confidentiality of the letter exchanged between them

दिल्ली : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर भारतीय नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है और सभी याचिकाओं का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अदालत किसी मामले कि सुनवाई करती है , किसी से मिलने के लिए नहीं होती है। भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन और विभिन्न विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके अलावे विपक्ष इसी मुद्दे पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मिलकर एक ज्ञापन देना चाहती है। इसी बीच राहुल गाँधी ने एलन किया है कि आज सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च दोपहर में होगा। इस मार्च में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल होंगें।

राहुल गांधी बोले ने सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले प्रस्तावित मार्च से पहले आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सीईसी को बचाकर बहुत बड़ी गलती कर रही है। राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है। राहुल गांधी ने कहा कि आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं।


कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं का जुटना शुरू हो चुका है। कई नेताओं ने नारेबाजी भी की। मार्च में विपक्ष के कई नेताओं और दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ने नेता और विपक्ष के नेता मार्च से पहले consitution हॉल के पास जमा होंगे। यहीं से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगें। राहुल गांधी ने कहा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के निर्देश के बाद अब आज ही विपक्ष का संयुक्त रूप से एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जायेगा।

इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी में है

INDIA Bloc March: इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी में है। सीजेआई सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यह फैसला लिया। विपक्ष आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘लोकतंत्र के लिए मार्च, न्याय के लिए मार्च…’ उन्होंने इसके साथ एक ग्राफिक शेयर किया है, जिसमें भारत का नक्शा बना है और नई दिल्ली का इंडिया गेट दिखाई दे रहा है।

https://x.com/RahulGandhi/status/2109516808470548901

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मिलने के लिए चिट्ठी लिखी थी। अब खबर ये है की सीजेआई ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है। इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात का अनुरोध ठुकराने के बीच सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी पिटीशन, कोई भी चाहे वो आम नागरिक है या कोई माननीय सदस्य है हम सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अदालत किसी मामले कि सुनवाई करती है , किसी से मिलने के लिए नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक का उसका अधिकार है वो हमारे पास आए, हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप जो उनकी समस्या है, उसका हम अपनी तरफ से उसकी सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है उसको ज़रूर हम उसका अधिकार वो देंगे।

SIR और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमलावर हैं राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीजेआई को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुलाकात का अनुरोध किया था। इस बीच राहुल गांधी आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रविवार को कहा था कि वे राहुल गांधी के साथ 12 अक्टूबर को सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और निर्वाचन आयोग में गड़बड़ी से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे। खरगे ने इस दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। खरगे कहा था कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसी स्थिति बन गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी भी ज्ञानेश कुमार को हटाने पर अड़ी है

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और रैली का आह्वान किया गया था। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि आवेदन तय समय से काफी देर से दिया गया था और नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू थी। रोक का बाबजूद प्रदर्शन कर रहे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और 2,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। जिस बाद में रिहा किया गया है। अभी भी दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *