India’s Asian Games 2026 campaign ended with a blazing flourish, as historic golds and breakout stars powered the country to 85 medals and a 4th-place finish
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियाई गेम्स 2026 का समापन 85 पदकों – 21 गोल्ड, 27 सिल्वर 37 ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे। भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा। भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। पहले स्थान पर चीन (341 मेडल), दूसरे स्थान पर जापान (269 मेडल) और 150 मेडल जीतने वाला दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर रहा।
भा
रत अपने पिछले प्रदर्शन को तो पीछे नहीं छोड़ सका
भारत का कुल पदक आंकड़ा पिछले संस्करण 2022 की तुलना में इस बार 21 मेडल कम रहा। हांगझू 2022 खेलों की तुलना में स्वर्ण पदक की संख्या सात कम रही। भारत ने हांग्झू में कुल 106 पदक जीते थे और पहली बार 100 पदक के आंकड़े को पार किया था। आइची-नागोया अभियान एक मिला-जुला सफर रहा।
एशियाई खेलों में भारत के पदक विजेताओं की सूची:
स्वर्ण पदक
क्रम पदक विजेता खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
1 महिला क्रिकेट टीम क्रिकेट महिला स्पर्धा
2 कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल
3 महिला कबड्डी टीम कबड्डी महिला स्पर्धा
4 पुरुष कबड्डी टीम कबड्डी पुरुष स्पर्धा
5 नीरू ढांडा शूटिंग महिला ट्रैप
6 किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स महिला 4x400m रिले
7 ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रितिका प्रदीप, चिकीथा तनिपार्थी तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम
8 चिकीथा तनिपार्थी, साहिल जाधव तीरंदाजी मिक्स्ड कंपाउंड टीम
9 कायन चेनकाई, नीरू ढांडा शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप
10 साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, कुशल दलाल तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम
11 अंकिता भक्त, कुमकुम मोहोत, कीर्ति शर्मा तीरंदाजी महिला टीम रिकर्व
12 लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा
13 परवीन हुड्डा बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा
14 अंकुश पंघाल बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा
15 सुजीत कलकल कुश्ती पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग
16 महिला हॉकी टीम हॉकी महिला स्पर्धा
17 कुमकुम मोहोत तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत रिकर्व
18 प्रणवी उर्स गोल्फ महिला व्यक्तिगत
19 पुरुष क्रिकेट टीम क्रिकेट पुरुष स्पर्धा
20 अमन सहरावत कुश्ती पुरुष 57 किग्रा भार वर्ग
21 पुरुष हॉकी टीम हॉकी पुरुष स्पर्धा