BJP National President NitinNabin addresses press conference at BJP headquarters, New Delhi. Nitin Nabin says BJP will launch a month-long nationwide campaign called the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ from September 17 to October 17, 2026. The mega campaign, spearheaded under the leadership of BJP National President Nitin Nabin, is designed to celebrate Prime Minister Narendra Modi’s 25 years in public office as a head of government—including 13 years as the Chief Minister of Gujarat and 12 years as the Prime Minister of India.
दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हम एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेंगे।17 सितंबर को हम हर वर्ष सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं और पूरा कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के जरिये पार्टी बच्चों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ेगी। नितिन नवीन ने कहा 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरा होने वाले हैं।

यह अभियान बूथ स्तर से लेकर इंटरनेट मीडिया तक चलेगा। अभियान का संदेश प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन इस बार बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है।
#’Seva Sankalp Abhiyan’ : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संकल्प से सिद्धि’ तक की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव आया है। नितिन नवीन ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, उस समय देश में ”अंधकार का माहौल” था। उन्होंने कहा कि कि मोदी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास लगातार जारी हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। दुनिया में भारत का प्रभुत्व और सम्मान बढ़ा है।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ सेवा गतिविधियों का भी व्यापक आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संदेश से जोड़ते हुए यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने की व्यापक पहल होगी
भाजपा ने अभियान के दौरान तीन तारीखों को विशेष महत्व दिया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती और 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने का अवसर है। इन तीनों अवसरों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दिल्ली : किशोर कुमार सिंह

