लखनऊ : विक्रम सिंह
the Har Ghar Tiranga state-level campaign and associated events begin today, August 9, 2026, in Uttar Pradesh, running broadly through August 17, 2026.
उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और भव्य तिरंगा यात्राओं की शुरुआत हो गई है। इस राज्यव्यापी अभियान के तहत प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों और 75 जिलों में 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य है। आज राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से लोकभवन तक भव्य तिरंगा यात्रा के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ ।
https://x.com/myogiadityanath/status/2086296855454048439
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावी की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान का शुभारंभ किया गया है। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी।
13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा।
जानिए मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा
हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है।आज लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ’ का शुभारंभ एवं ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करूंगा। इसके उपरांत ‘विकास भी, विरासत भी’ के भाव के साथ भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा।
Nation First के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।
2027 में 7 राज्यों में होंगे विधान सभा चुनाव

अगले साल 2027 में 7 राज्यों में चुनाव होंगे। इनमे उत्तर प्रदेश भी शामिल है। 2027 में गोवा , उत्तरखंड , उत्तर प्रदेश ,गुजरात , पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में विधान सभा चुनाव होंगे। गोवा , उत्तरखंड, उत्तर प्रदेश ,गुजरात और मणिपुर यानि पांच राज्यों में में बीजेपी सत्तासीन है। जबकि पंजाब में अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आप की सत्ता है। हिमाचल प्रदेश में इस समय कांग्रेस की सरकार है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं।

