रांची : प्रतीक सिंह
छात्र 13 दिनों से JPSC गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलनरत। सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया, छात्रों की शर्त सार्वजनिक चर्चा।
दिल्ली में जंतर मंतर में हुए यूथ के आंदोलन की तर्ज पर झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ियों के विरोध में स्टूडेंट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को जेपीएससी अनियमितताओं की सीआईडी जांच और छात्र आंदोलन की जानकारी दी । इधर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक की अपील पर अनशन समाप्त किया, लेकिन आंदोलन जारी रहने का एलान किया है।
रांची में JPSC गड़बड़ी को लेकर 13 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बात की।उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों से बात की और हर संभव मदद करने की बात कही है. उन्होंने छात्रों से कहा, ‘आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है. छात्रों की हक के लिए मैं खड़ा हूं।’
इधर रांची में JPSC गड़बड़ी को लेकर 13 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार से बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार किया, लेकिन शर्त रखी कि बातचीत सार्वजनिक हो। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से मुलाकात कर विधानसभा में मुद्दा उठाने और CBI जांच की मांग का आश्वासन दिया।
7 अगस्त को छात्र व जन संगठनों का विधानसभा मार्च
रांची में छात्र संगठन सात अगस्त को विधानसभा कूच करेंगे। झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, एआईएसएफ सहित अन्य जन एवं छात्र संगठनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘हूल जोहार’ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज झारखंड के युवा उनके दिखाए संघर्ष और आंदोलन के मार्ग पर ही चल रहे हैं। 7 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे झारखंड के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं से ‘विधानसभा मार्च’ में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की गई।

