Petrol, Diesel Price Hike: Petrol, diesel prices hiked again for 4th time; fuel up Rs 7.5 in under 2 weeks
दिल्ली:
आम आदमी को आज फिर से झटका लगा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण हाल ही में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है।
अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां ईंधन के खुदरा दाम बढ़ा रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है।
सबसे पहले 23 मई को ही बढ़े थे दाम
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। 23 मई को ही वाहन ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। हाल के दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम कुल चार रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं।
राहुल गांधी का ट्वीट – बोले महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे – और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है – चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
https://x.com/rahulgandhi/status/2058783713249603955?s=46

