NEET UG Exam 2026 Cancelled : NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक को लेकर CBI जांच शुरू

NEET UG Exam 2026 Cancelled

दिल्ली : विशेष संवाददाता

The Centre on Tuesday said it has cancelled the NEET-UG 2026 examination amid allegations of a paper leak and exam irregularities. The National Eligibility-cum Entrance Test (NEET) was held on May 3, 2026. The medical entrance examination will be re-conducted, and the exam dates will be notified separately.The matter has been handed over to the CBI, which will carry out a comprehensive inquiry into the allegations linked to the exam.

#NEETUG2026: MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पेपर लीक के चलते NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा पर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस पूरे प्रकरण की जांच CBI को सौंप दी गई है। NEET UG 2026 परीक्षा के लिए कुल 22,79,743 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से लगभग 22,05,035 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के 551 से अधिक शहरों में आयोजित की गई​ थी।

इस बार परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सीबीआई इस मामले में जल्द एक्शन शुरू करेगी। राजस्थान SOG की हिरासत में मौजूद 13 लोगों से सीबीआई पूछताछ करेगी। नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 11 मई को 45 लोगों से पूछताछ की थी।

NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी को भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।यह फैसला बच्चों के हित में लिया गया है। जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान किया जाएगा।

https://x.com/NTA_Exams/status/2054089524347871736

एनटीए ने जानकारी, कहा परीक्षा फिर से होगी

छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।
परीक्षा केंद्र की पसंद वही रहेगी।
मामले की जांच CBI को सौंपी गई है।
छात्रों को सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
दोबारा परीक्षा NTA अपने संसाधनों से कराएगा।

किसी भी मदद या सवाल के लिए यहां संपर्क करें
ईमेल: [email protected]
फोन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

NEET UG 2026 : पेपर लीक की पहली कॉपी नासिक में तैयार की गई थी ?

नीट पेपर लीक ममले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक की पहली कॉपी नासिक में तैयार की गई थी। यही कॉपी हरियाणा पहुंची, जहां लीक पेपर के 10 सेट तैयार किए गए। इसके बाद लीक पेपर हरियाणा से बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान पहुंचा। अब तक की जांच में सामने आया है कि जयपुर से पकड़ा गया मनीष ही मास्टरमाइंड है।

NEET UG 2024 में पेपर लीक का विवाद हुआ सामने आया था

आपको बता दें कि NEET UG 2024 में पेपर लीक का विवाद हुआ सामने आया था। इस मामले में जली कॉपियों से 68 सवाल असली पेपर से मिलते पाए गए थे । हजारीबाग के एक स्कूल का नाम सामने आया। जांच बाद में CBI को सौंपी गई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *