कोलकाता : विशेष संवाददाता
West Bengal CM oath ceremony : Suvendu sworn tooks oath as Bengal’s first BJP CM at Brigade Parade Ground in Kolkata.
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री पद कि शपथ ले लिया है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह , नीतिन नवीन , राजनाथ सिंह सहित देश के 21 मुख्यमंत्री के उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है।
https://x.com/BJP4India/status/2052986360991244744
PM मोदी ने मंच पर टैगोर को पुष्प अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 1952 में, भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में मौजूद माखनलाल सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
इसके पहले 8 मई को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बंगाल के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा के विधायक दल का नेता शुभेंदु अधिकारी चुना गया था।
पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी ने 293 सीटों में से अकेले 207 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 2021 में जीती गई अपनी सभी 77 सीटें बरकरार रखीं और 130 नई सीटें अपने खाते में जोड़ीं। ममता बनर्जी चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार किया था। इसके बाद राज्यपाल ने 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।” कोलकाता में नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्ज़र्वर की उपस्थिति में बैठक हुई थी।

