अमित शाह की कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस : बंगाल में परिवर्तन तय , दीदी की सरकार जाने वाली है

Amit shah press conference in kolkata

कोलकाता : विशेष संवाददाता

Amit shah press conference in kolkata: We have appealed for change. By change, we mean making Bengal free from infiltration and freeing it from the politics of appeasement.

Amit Shah says, “Bengal’s CM is spreading rumours that if BJP comes to power in Bengal, the outsiders will rule. I want to tell Didi, the next Chief Minister of Bengal will be someone who was born in Bengal, educated in the Bengali medium and will be able to speak Bengali

कल पहले फेज के चुनाव के बाद आज कोलकाता में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जनता ने बदलाव के लिए मदतान किया है। उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग के लिए जनता का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। पहले चरण में अमित शाह ने 110 सीटें जीतने का किया दावा किया और कहा कि बंगाल से दीदी जाने वाली हैं।

अमित शाह ने बताया कि 16 जिलों की 52 सीटों पर हुए मतदान में करीब 92.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि इस भारी मतदान से यह संकेत मिलता है कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। शाह ने यह भी कहा कि पार्टी की आंतरिक समीक्षा के अनुसार आने वाले चुनावी परिणामों में बड़ी जीत की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि कुल 152 सीटों में से भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।

प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने आगे चुनाव आयोग की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग की पूरी टीम, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, चुनाव प्रक्रिया में जुड़े सभी अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस को बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान कराए गए। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। पहले चरण में 92% यानि बंपर वोटिंग हुई है। अब दूसरे और फाइनल चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

अमित श ने कहा कि मैं एक बार फिर दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान कीजिए।
मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और भाजपा की सरकार बनाएं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *