पटना : विशेष संवाददाता
Bihar Women Commission issues notice to MP Pappu Yadav over his “uncharitable” remarks against women in politics
बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव को नोटिस भेजा है। ये नोटिस उनके द्वारा महिला पर विवाद वाले बयान को लेकर दिया गया है। महिला आयोग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सांसद द्वारा महिलाओं के संदर्भ में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक प्रतीत होती है. आयोग ने इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ मानते हुए पप्पू यादव से निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
बिहार के पूर्णियाँ से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि 90 परसेंट महिला नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं। हर दिन सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होता है। स्कूल हो दफ्तर हो, हर जगह महिलाओं का शोषण होता है। आयोग ने उनकी टिप्पणी को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है।
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात सिर्फ सदनों तक सीमित रह गई है और यह अब मजाक का विषय बन चुकी है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि देश में महिलाओं को देवी का दर्जा तो दिया जाता है, लेकिन वास्तविक सम्मान नहीं मिलता।

