प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित

PM Modi Address To Nation today

दिल्ली : प्रधान संवाददाता

PM Modi Address To Nation today 8 .30 PM :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।सूत्रों के अनुसार आज वे लोकसभा में पास न हो सके ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) पर अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले साल 2016 में नोटबंदी, 2019 में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, 2020 में देशव्यापी कोरोना लॉकडाउन, कृषि कानूनों की वापसी और 2025 में जीएसटी सुधारों जैसी ऐतिहासिक और चौंकाने वाली घोषणाएं पीएम मोदी इसी तरह राष्ट्र के नाम संबोधन में कर चुके हैं।

पीएम मोदी इससे पहले पीएम मोदी की साल 2016 में नोटबंदी का ऐलान ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस घोषणा में महज चार घंटों में 500 और हजार के नोट चलन से बाहर हो गया, जिसकी वजह से काले धन, भ्रष्टाचार, नकली नोट और आतंकवाद को वित्तपोषण करने वाले वालों को संभलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, इसके बाद कई मौकों जैसे कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A खत्म करने, कृषि कानून की वापसी, कोविड महामारी, लॉकडाउन समेत कई मौकों पर पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया है।

12 साल में 13 बार, पीएम मोदी ने कब-कब देश के नाम संदेश दिया

8 नवंबर 2016: 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8:00 बजे दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए नोटबंदी की ऐतिहासिक घोषणा की थी. काले धन, भ्रष्टाचार, नकली नोट और आतंकवाद को वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के लिए पीएम मोदी ने आधी रात से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को चलन से बंद करने की घोषणा की.

31 दिसंबर 2016: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया था। यह संबोधन नोटबंदी (8 नवंबर 2016) के 50 दिन पूरे होने के बाद हुआ था।

27 मार्च 2019: भारत के एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल टेस्ट की घोषणा. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए भारत की पहली एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल मिशन शक्ति की सफलता की घोषणा की।

8 अगस्त 2019: संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को निष्प्रभावी करने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम ने भरोसा दिया कि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नया युग शुरू होगा, जहां विकास, सुशासन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

19 मार्च 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 22 मार्च 2020 (रविवार) को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किय।

24 मार्च 2020: पीएम मोदी ने रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों (500 से अधिक केस मिले थे) के मद्देनजर 25 मार्च की मध्यरात्रि से पूरे भारत में 21 दिनों के पूर्ण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की.

3 अप्रैल 2020: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 3 मई, 2020 तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की, 21 दिनों का लॉकडाउन आज यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था. पीएम मोदी ने कोविड लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन के दौरान दीये जलाने की अपील की।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *