गोवा की साध्वी सतीश सैल बनी नई मिस इंडिया , मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

Sadhvi Sail crowned Femina Miss India World 2026

Goa’s Sadhvi Sail crowned Femina Miss India World 2026 at historic finale.She will represent India at the Miss World 2027 pageant. Sadhvi Satish Sail from Goa was crowned Femina Miss India World 2026 on April 18, 2026, at the 61st edition of the pageant in Bhubaneswar, Odisha.

भुवनेश्वर: शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता, जिन्होंने 30 प्रतिभागियों को हराकर इतिहास रच दिया।
भुवनेश्वर में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में सुंदरता, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित कालिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के विशाल परिसर में हुआ। इस साल की थीम बहुत खास थी, ‘इस मिट्टी की बेटियां.’ इस थीम के जरिए भारतीय महिलाओं की विविधता, ताकत और एकता को खूबसूरती से दिखाया गया. पूरा इवेंट सुंदरता, टैलेंट, कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ था। उन्हें पिछली विजेता निकिता पोरवाल ने ताज सौंपा।

जानिए कौन हैं साध्वी सतीश सैल

साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. वे सिर्फ खूबसूरत नहीं हैं, बल्कि बहुत पढ़ी-लिखी और होशियार भी हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया है. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे 7 भाषाओं को बहुत अच्छे से बोल और लिख सकती हैं. इसी वजह से वे अन्य प्रतियोगियों से अलग नजर आईं. उनकी एजुकेशन, भाषाओं का ज्ञान और कॉन्फिडेंस ने उन्हें इस मुकाबले में आगे रखा. फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता साध्वी सतीश सैल अब भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी. यह 75वां मिस वर्ल्ड एडिशन होगा।

इस बार की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 30 लड़कियां शामिल हुई थीं। इनमें देवांशी पालीवाल, देबास्मिता गौड़, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, यशिका शर्मा, आंचल फर्स्वाण, सानिया मुखर्जी, चिलकलापुड़ी इंदु फाल्गुनी, खुशी रमेश कलाकेरी, मेधावी साबू, तेजश्वी अरुणप्रसाद, राम्या कैलासा, मरियम लोंगरी, बागमिता सैकिया, अंजलि नंदी, अनुष्का सोने, श्रेया अग्रवाल, चंचुई खायी, रिदामाया पासाह, बीसी लालमुआंकिमी, निकाली के शोहे, आयुषी पांडा, डेकिला शेरपा, श्रिया देबबर्मा, मोहना पांडे, साध्वी सतीश सैल, परिनाज़ कूपर, राजनंदिनी पवार, तरुशी राय और श्री अद्वैत जैसी प्रतिभाशाली लड़कियां शामिल थीं।

1964 से आयोजित की जा रही मिस इंडिया प्रतियोगिता

फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो 1964 से आयोजित की जा रही है। निकिता पोरवाल (2024), नंदिनी गुप्ता (2023), और सिनी शेट्टी (2022) हाल की प्रमुख विजेता हैं। मानुषी छिल्लर (2017) ने मिस वर्ल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया। पहला फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 1964 में आयोजित हुआ, जिसमें मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री को पहली विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित मिस यूनिवर्स 1964 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्पेन में आयोजित मिस नेशंस 1964 प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *