पटना : विशेष संवाददाता
The process of forming the new government in Bihar. For the first time, the BJP is going to have its own chief minister in the State. bjp mla’s meeting will be held in patna on april-14 afternoon to finalize name of Leader(CM)’s name.Nitish Kumar likely to resign on April 14. PM Modi likely to attend swearing-in ceremony of new Bihar CM on April 15.
बिहार में नीतीश कुमार कि जगह कौन होगा मुख्यमंत्री , इसको लेकर बीजेपी विधायक दलों की बैठक 14 अप्रैल को पटना में होगी। इस मीटिंग में केंद्रीय ovserver शिवराज चौहान भी शामिल होंगे। मीटिंग में नेता यानि मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा करेंगे।
बीजेपी विधायक दलों की बैठक पटना में दोपहर 2 बजे शरू होगी। इस बैठक में विधायक दलों द्वारा नेता यानि मुख्यमंत्री बनने के नाम पर मुहर लगेगा। बीजेपी विधायक दल के नेता फाइनल होने के बाद एनडीए विधायक दलों की संयुक्त बैठक होगी। इसी बैठक में नेता यानि मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जायेगा।
बिहार में 20 वर्षों से नीतीश कुमार की पार्टी जद यू -बीजेपी की सरकार है। 4 महीने पहले विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार ने 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
बिहार में वर्तमान में नीतीश कुमार (जनता दल यूनाइटेड – जदयू) के नेतृत्व में एनडीए (NDA) गठबंधन की सरकार है। 20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस सरकार में भाजपा और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं।

